Prevent Copying

Tuesday, February 8, 2011

साथ चलने वाले सवाल


वे सवाल जिनके जवाब हाँ और ना में न हों?
वे सवाल जो सोचने को मजबूर करें?
वे सवाल जो कहानी के अन्दर के हों?
वे सवाल जो कहानी के बाहर ले जाएँ?
वे सवाल जो खुद बन जाते हैं?
वे सवाल जो सिर्फ पाठ के किरदार से पूछे गए हों?
वे सवाल जो लेखक से पूछे जाएँ?
वे सवाल जो चीजों पर आधारित हों?
वे सवाल जो परिचय के लिए हों?
वे सवाल जो पात्र को कहीं और ले जाएँ?
वे सवाल जो कहानी को उलटा कर दें?
वे सवाल जो कहानी को आगे बढ़ाएँ?
वे सवाल जो हमारे आसपास को किताब में जगह दे पाएँ?
वे सवाल जो किरदार को आसपास में तलाश सकें?
वे सवाल जो कहानी से हटकर हों?
वे सवाल जो कहानी के चित्रों को लेकर हों?
कहानी के पाठक और उसके किरदार के आपसी सवाल हों?
वे सवाल जो चुप कर दें?
वे सवाल जो किसी के नज़दीक ले आएँ या दूरी बना दें?
वे सवाल जिनके कई जवाब हों?
वे सवाल जो रिश्तों को खोल दें ?
वे सवाल जो चौंका दें?
वे सवाल जो कई संभावनाएँ दें?
वे सवाल जो किसी से अलग कर दें?
वे सवाल जो राहत दें?
वे सवाल जो नए सवालों को जन्म दें?



kiran

No comments: